पूर्वी चीन एयरलाइन C919 : दो वर्षों में 15 लाख 70 हजार यात्रियों को दी सवारी, 28,000 घंटे अधिक सुरक्षित उड़ान भरी


चित्र VCG से है

28 मई को, चीन के स्वदेशी विमान C919 ने अपने व्यावसायिक संचालन के दो वर्ष पूरे किए। इस दौरान, C919 की उड़ान क्षमता पूरी तरह से प्रमाणित हुई और अपना शानदार प्रदर्शन कर दिखाया।

27 मई 2025 तक, पूर्वी चीन एयरलाइन C919 की संचालन तकनीकी स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य बनी हुई है, सुरक्षित उड़ान प्रदर्शन बेहतरीन रहा , और दैनिक उपयोग दर जैसे सूचांक स्थिर रूप से प्रगति कर रही हैं। इसके साथ ही, इसकी समग्र संचालन क्षमता पूरी तरह से परखी गई है। पूर्वी चीन एयरलाइन का विश्व का यह पहला C919 विमान अब तक 28,000 से अधिक घंटे की सुरक्षित उड़ान भर चुका है, 11,400 से अधिक व्यावसायिक उड़ानें पूरी तरह सफल रही है, और 15 लाख70 हजार से अधिक यात्रियों ने उसकी बढ़िया सेवा का आन्नद प्राप्त किया है। जानकारी के अनुसार, पूर्वी चीन एयरलाइन के C919 विमान चालक की संख्या 127 से अधिक है, और विमान सेवकों की संख्या 640 से ऊपर है। इसके अलावा, C919 के तकनीकी कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी लगभग 500 तकनीशियनों और 54 डिस्पैचर कर्मियों की संख्या तक जा पहुंचा है। चीन पूर्वी एयरलाइन के C919 उड़ान विभाग को “केंद्रीय उद्यम मॉडल” की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।

C919 के व्यावसायिक संचालन के दौर में आने के बाद से अधिकाधिक यात्री स्वदेशी विमानों को अपना पसंदीदा उड़ान मानते आए हैं। C919 की उड़ानों की सीट भरने की दर लगातार 80% की उम्दा दर कायम रखे हुई है। “यात्रियों में C919 के प्रति गहरा लगाव और उसे मान्यता देने की चाहत कहीं अधिक ऊंची है। अक्सर यात्रियों और उड़ान मित्रों से बराबर पत्र और चित्र मिलते रहते हैं। यहां तक कि कुछ उड़ान मित्र देशी विमान का असली अनुभव आन्नद महसूस करने के लिए विमान के साथ एक राउंड ट्रिप की उड़ान का मजा लेते हैं।” पूर्वी चीन एयरलाइन C919 के कप्तान चांग शाओबो ने बड़े नाज के साथ हमें बताया।